Dastan E Hayat Ek Roshan Kirdar

₹199.00

By: Sufia Malik

ISBN: 9789371550420

Language: Hindi

Format: Paperback

Pages: 97

Category: BIOGRAPHY & AUTOBIOGRAPHY / General

Delivery Time: 7-9 Days

“एक  अंदाज”

मैं “सूफिया मलिक” एक साहिबा-ए-क़लम, शायरा और क्राइम रिपोर्टर हूँ। मेरी तहरीर में ज़िंदगी के तल्ख़ तजुर्बात (कड़वे अनुभव), इंसानी जज़्बात (भावनाएँ), रिश्तों की नज़ाकत, समाज की हक़ीक़त और ख़ामोश दर्द की एक ऐसी आवाज़ सुनाई देती है, जो सीधे क़ारी के दिल पर असर करती है।

मेरी पत्रकारिता(सहाफत) महज़ ख़बर की इत्तिला (सूचना) तक महदूद नहीं, बल्कि उन हक़ीक़तों को सामने लाने की कोशिश है जो अक्सर समाज की भीड़ में दबकर रह जाती हैं। ख़ास तौर पर जुर्म और सामाजिक मसाइल से मुताल्लिक़ मेरी रिपोर्टिंग में तहक़ीक़ (जाँच), हक़ीक़त-पसंदी और इंसानी हमदर्दी को अहमियत हासिल है।

अदब मेरी ज़िंदगी का महज़ एक शौक़ नहीं, बल्कि मेरे एहसास का हिस्सा है। मेरी शायरी और नज़्मों में मोहब्बत, तन्हाई, रिश्ते, औरत के जज़्बात, दर्द, सब्र और ज़िंदगी की अनकही दास्तानों की झलक मिलती है।

मेरी कोशिश है कि मेरी क़लम उन आवाज़ों की तर्जुमान बने जिन्हें दुनिया अक्सर सुन नहीं पाती।

मैं मानती हैं कि—

“क़लम की असल क़ीमत उसके अल्फ़ाज़ में नहीं,

बल्कि उस एहसास में होती है जो पढ़ने वाले के दिल में उतर जाए।”

मेरी तहरीर में कभी एक ख़बर बोलती है, कभी कोई ख़ामोश दर्द, कभी किसी मज़लूम की फ़रियाद और कभी ज़िंदगी का कोई ऐसा पहलू सामने आता है जिसे लोग देखकर भी अनदेखा कर देते हैं।

मेरा अदबी सफ़र इसी यक़ीन के साथ जारी है कि सच्चे अल्फ़ाज़ वक़्त के गुज़र जाने के बाद भी ज़िंदा रहते हैं।

मेरा क़लमी मक़सद

“मेरी कोशिश है कि मेरी क़लम सिर्फ़ अल्फ़ाज़ न लिखे,

बल्कि किसी के दर्द की तर्जुमानी करे,

किसी ख़ामोश आवाज़ को ज़ुबान दे,

और किसी हक़ीक़त को इतना साफ़ लिख दे

कि उसे पढ़कर दिल ख़ामोश न रह सके।”

सूफिया मलिक

संभल उत्तर प्रदेश

साहिबा-ए-क़लम • शायरा • क्राइम रिपोर्टर

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Dastan E Hayat Ek Roshan Kirdar”

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shopping Basket
  • Your basket is empty.

Register to Get the Best

Discount Offer!